धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: धनबाद। धैया के रानी बांध शनि देव मंदिर में बुधवार को श्रीश्री दुर्गा पूजा नवयुवक समिति की बैठक हुई। 16वें साल धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। भव्य पूजा पंडाल के साथ सड़क पर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। इससे पहले सर्वसम्मति से पप्पू सिंह को एक बार फिर अध्यक्ष बनाया गया। मिहिर दत्ता संरक्षक, अमृत सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, टिंकू सरकार महासचिव, संजय रजक कोषाध्यक्ष, ध्रुव रजक, नंदू रजक, डबलू सिंह, रवि मुखर्जी, सुरेश कुमार उपाध्यक्ष, आकाश दास और दिलीप ठाकुर मेला इंचार्ज, राजेंद्र रजक, जितेंद्र सिंह, आकाश सिंह, सुदीप दत्ता, टिंकू दास सह-सचिव, गोपाल नाग, अरुण दास, प्रकाश डे, नरेन राय, वृंदावन डे पूजा इंचार्ज और राजलक्ष्मी शर्मा महिला सदस्य बनाई गईं। यह भी पढ़ें- Latehar News: दुर्गा पूजा को लेकर चंदवा ...