Dhanbad News: दुर्गापूजा से पहले बदले जाएंगे जर्जर बिजली तार
धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: दुर्गापूजा को देखते हुए शहर की बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। पूजा के दौरान पंडालों और प्रमुख स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बिजली विभाग ने जर्जर और झूलते तार को दुरुस्त करने का काम शुरू किया है। शहरी क्षेत्र में ऊपर से गुजरने वाली 11 केवी और एलटी लाइनों की जांच कर जर्जर तारों और अन्य खामियों को चिह्नित किया जा रहा है।
बिजली आपूर्ति में सुधार विभाग की ओर से पुराने और जर्जर एलटी तार को हटाकर उनकी जगह केबल लगाने का काम भी किया जा रहा है। इसके अलावा एलटी लाइन वाले ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है, जहां तार की स्थिति खराब है या पूजा के दौरान सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। संबंधित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत और तार बदलने का काम कराया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.