धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को भाटडीह ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक ओपी प्रभारी अनुप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन व्यवस्था, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न थाना में शांति समिति की बैठकबैठक में चर्चा के प्रमुख बिंदु ओपी प्रभारी अनुप कुमार सिंह ने पूजा समितियों को सुरक्षा के मद्देनजर पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त संख्या में वोलेंटियर तैनात करने, अग्निशामक यंत्र उपलब्ध रखने तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रव...