धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: धनबाद। दुर्गापूजा की तैयारियों के तहत गुरुवार को जिला परिषद मैदान की उत्तरी छोर पर बंगाली कल्याण समिति की ओर से खूंटी पूजा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर दुर्गापूजा के आयोजन की शुरुआत की गई। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला परिषद के अधिकारी-कर्मी और पूर्व पार्षद अंकेश राज उर्फ पप्पू साव मौजूद थे। समिति में रामकृष्ण चटर्जी अध्यक्ष, विश्वनाथ घोष सचिव और चपल विश्वास उर्फ गोपी दा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर सुरार में बैठक यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर बनेगा कालीबाड़ी में पंडाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...