Dhanbad News: दुकान से इन्वर्टर समेत 80 हजार के सामान की चोरी
धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह स्थित सिंह फास्ट फूड दुकान में रविवार की देर रात चोरों ने धावा बोलकर इन्वर्टर समेत करीब 80 हजार रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर दुकान संचालक राजा सिंह ने कतरास थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। राजा सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर छत की ओर बने दरवाजे का ताला टूटा मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.