Dhanbad News: दुकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव
धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: कतरास थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत स्थित गुंदलीबेड़ा गांव निवासी गोविंद मांझी के पुत्र अनिकेत कुमार किस्कू (27) का शव रविवार की देर रात काको स्थित उसकी दुकान में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि परिजन शव को दुकान से घर ले आए। सोमवार सुबह इसकी सूचना कतरास थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। अनिकेत की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.