धनबाद, सितम्बर 26 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। कतरास थाना क्षेत्र के पचगढ़ी बाजार स्थित राजगढ़िया मार्केट में मोबाइल पार्ट्स दुकान का शटर व ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान ले जाने और बाद में 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में गुरूवार को कांड संख्या 251 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी। बता दें कि कपड़ा पट्टी निवासी दुकानदार सुभाष बंसल ने कतरास थाना में लिखित शिकायत 12 सितंबर को दी थी। आवेदन में सुभाष बंसल ने आरोप लगाया था कि 12 सितंबर की रात पप्पू उर्फ विजय राजगढ़िया कुछ लोगों के साथ उनकी दुकान में घुसा और करीब पांच से दस लाख रुपये मूल्य के मोबाइल एसेसरीज लेकर चला गया। अगले दिन सुबह जब वह अपने पुत्र अंकित बंसल के साथ दुकान पहुंचे तो दुकान की दीवार तोड़ने का भी प्रयास किए जाने की बात कही है। शिकायतकर्ता के अनुसार विरोध करने पर ...