धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: त्योहारी मौसम में धनबाद में अवैध लॉटरी का संचालन करनेवाले सिंडिकेट की बल्ले-बल्ले है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक धंधेबाजों ने गहरी जड़ें जमा रखी हैं। दीवाली की आहट के साथ इलाकों में अवैध लॉटरी के साथ-साथ सट्टा और जुए का धंधा भी तेजी से पांव फैला रहा है। झारखंड में लॉटरी पर पूरी तरह से प्रतिबंध होने के बावजूद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रोजाना लाखों रुपये का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इस अवैध खेल की चपेट में आकर स्थानीय लोग और खासकर युवा और मजदूर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा रहे हैं। अवैध लॉटरी और सट्टेबाजी का यह नेटवर्क पूरे जिले में फैला हुआ है। मुख्यरूप से धनबाद शहर, झरिया, निरसा और कतरास में लॉटरी संचालक सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। इन क्षेत्रों के बाजारों, चाय की दुकानों और गली-मोहल्लों में संगठित रू...