Dhanbad News: दीप महोत्सव पर रंगोली, दीप एवं थाल सज्जा प्रतियोगिता आयोजित
धनबाद, नवम्बर 7 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह में धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को दीप महोत्सव के तहत रंगोली, दीप सज्जा एवं थाल सज्जा प्रतियोगिता हुई। इसमें भैया-बहनों ने आकर्षक रंगोली बनाकर तथा दीप और थाल सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर रंगों और फूलों से सजकर उत्सवी माहौल में सराबोर हो गया। इस दौरान सांस्कृतिक नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय अध्यक्ष हरिप्रसाद अग्रवाल एवं सचिव विक्रम राजगढ़िया ने सरस्वती वंदना एवं पूजन के साथ किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की कलाकृतियों का मूल्यांकन कर उनकी सराहना की। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: धनतेरस पर आंवला में कई स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.