Dhanbad News: दीपों की रोशनी से जगमगाया झरिया कोयलांचल, धूमधाम से मनी दीपावली
धनबाद, नवम्बर 10 -- Dhanbad News: अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दीपावली का पर्व रविवार को झरिया कोयलांचल में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, दीपों और फूल-मालाओं से आकर्षक सजावट की। शाम ढलते ही पूरा कोयलांचल दीपों और रोशनी से जगमगा उठा। शुभ मुहूर्त में लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान तथा मंत्रोच्चारण के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। व्यापारियों ने नए बही-खातों की पूजा कर नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत की। पूजा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Ghumla News: दीयों की रोशनी से जगमगाया गुमला, देर रात तक हुई आतिशबाजी बच्चों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.