Dhanbad News: दामोदर में डूबने से सेल कर्मी की मौत, जहाजटांड़ बस्ती में मातम
धनबाद, नवम्बर 17 -- Dhanbad News: भौंरा, प्रतिनिधि। भौंरा जहाजटांड़ बस्ती निवासी और चासनाला सेल में सहायक टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत माणिक चंद्र गोराईं (55) की रविवार सुबह दामोदर नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के समय नदी में स्नान कर रहे बस्ती के अन्य लोगों ने उन्हें डूबते देखा और तुरंत बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें सेल चासनाला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी पद्मावती देवी, एक पुत्री और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। सूचना पाकर पाथरडीह पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि माणिक मिर्गी की बीमारी से ग्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.