Dhanbad News: दामोदर नदी के किनारे मिले शव की हुई पहचान
धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: महुदा थाना क्षेत्र के बारकी बस्ती के समीप दामोदर नदी किनारे गुरुवार को मिले अज्ञात शव की पहचान बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थानांतर्गत डाबका निवासी गणेश महतो (60) के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र शिबु महतो ने शनिवार को धनबाद स्थित शवगृह पहुंचकर शव की शिनाख्त की और महुदा थाने में लिखित सूचना दी। शिबु के अनुसार, उनके पिता 30 अगस्त की सुबह खेत जाने के लिए घर से निकले थे और लापता हो गए थे। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.