Dhanbad News: दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर
धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की निरसा शाखा (ज्ञान विज्ञान भवन) में पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन विधायक अरूप चटर्जी, ब्रह्माकुमारी बहनों और चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामजी द्विवेदी ने 53वीं बार रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। इसके अलावा डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अभिषेक सोबरी और डॉ. रंजीत श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसएनएमएमसीएच धनबाद के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बीके पांडेय की टीम, होप क्लिनिक के डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अवंतिका सहित शक्ति बहन, नीलम बहन व अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। यह भी पढ़ें- ब्रह्माकुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.