धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: बाघमारा अंचल के सीओ गिरजानंद किस्कू की कार्यशैली से नाराज पिपराटांड बस्ती के रैयतों ने रविवार को महुदा मोड़ पर प्रेस वार्ता कर 18 नवंबर से बाघमारा अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर सपरिवार आमरण अनशन की घोषणा की। रैयतों का आरोप है कि बांसजोड़ा मौजा में खरीदी गई जमीन के दाखिल-खारिज के एवज में अंचल के उप निरीक्षक ने सीओ के नाम पर 10 लाख रुपये रिश्वत मांगी है। रैयत दुखन महतो ने बताया कि सीओ द्वारा आवेदन निरस्त किए जाने के बाद जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के पास अपील की गई, लेकिन छह माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर, सीओ गिरजानंद किस्कू ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जांच में संबंधित जमीन बीसीसीएल की पाई गई थी, इसलिए नियमानुसार दाखिल-खारिज का आवेदन अस्वीकृत किया गया है। प्रेस वार्ता में तेली युवा चहुंमु...