धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: भूली ओपी क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला दर्ज हुआ है। मामले में विवाहिता के पिता नावाडीह निवासी नित्यानंद शर्मा ने अपने दामाद कुंदन कुमार के अलावा चंदन कुमार, समधी श्रीनिवास शर्मा और उनकी पत्नी को आरोपी बनाया है। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़कर जेल भेज दिया है। नित्यानंद शर्मा के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी संध्या कुमारी की शादी 18 जुलाई 2018 को भूली डी ब्लॉक निवासी कुंदन कुमार उर्फ कुंदन शर्मा के साथ की थी। कुंदन कुमार मध्य प्रदेश के इटारसी स्थित पावर ग्रिड में जूनियर इंजीनियर है। इटारसी में रहने के दौरान कुंदन उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा और चार पहिया वाहन खरीदने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। इसका विरोध करने प...