धनबाद, नवम्बर 23 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद स्टेशन की दक्षिणी छोर पर देसी शराब बेचते आरपीएफ की टीम ने एक महिला को पकड़ा। आरोपी सुखनी खातून छाईगद्दा में ही रहती है। पिछले साल 11 मार्च को भी उसे शराब बेचते हुए आरपीएफ ने पकड़ा था। आरोपी को शराब की बोतल के साथ उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...