Dhanbad News: दंपती पर हमला मामले में सात पर केस
धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: आजाद नगर रेलवे कॉलोनी में दंपती पर जानलेवा हमला हुआ। पीड़िता अनीता देवी ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई को गणेश पासवान ने गाली-गलौज कर परिजनों को बुलाया और रॉड से हमला कर दिया। हमले में पति मनोज का सिर फट गया और अनीता के हाथ की हड्डी टूट गई। आरोपियों ने मोबाइल भी छीन लिया। शिकायत पर गणेश पासवान, अभिषेक पासवान, राजीव पासवान, कृष्णानंद प्रसाद, सरस्वती देवी, रीता कुमारी और शकुंतला देवी पर प्राथमिकी दर्ज कर जोड़ापोखर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.