Dhanbad News: थैलेसीमिया पीड़ित कतरास के युवक की मौत
धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को इलाजरत थैलेसीमिया पीड़ित 21 वर्षीय युवक पवन सोनी की मौत हो गई। वह कतरास का रहनेवाला था। पवन बचपन से ही थैलेसीमिया जैसी गंभीर आनुवंशिक बीमारी से जूझ रहा था और नियमित रूप से रक्त चढ़ाने के साथ इलाज करवा रहा था। परिजनों के अनुसार तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन हालत लगातार नाजुक बनी रही और गुरुवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परिजन शव को अपने साथ घर ले गए।बता दें कि थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त संबंधी बीमारी है, जिसमें मरीज को नियमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.