धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। नगर आयुक्त ने शनिवार को नगर निगम, पेयजल विभाग, जुडको और एलएंडटी के साथ पेयजलापूर्ति की समीक्षा की। त्योहारों में सप्लाई बाधित न हो, इसके लिए मेन पाइपलाइन में लीकेज की निगरानी और तुरंत मरम्मत का निर्देश दिया। मनोहरटांड़ में लगातार शिकायत पर डीडब्ल्यूएसडी-1 और जुडको को संयुक्त रूप से तकनीकी समाधान निकालने और अलग कनेक्शन की संभावना तलाशने को कहा। डिगवाडीह 12 नंबर और वार्ड 23 की जलापूर्ति समस्या प्राथमिकता से दूर करने को कहा। वार्ड 23 वार्ड 23 की जलापूर्ति समस्या पर व्यापक विचार किया गया और नगर आयुक्त ने इसके लंबित होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। वार्ड 6 श्यामडीह में अलग पाइपलाइन, वार्ड 19 गद्दी मोहल्ला में डक्ट और वार्ड 29 भूदा में नई जलमीनार के प्रस्ताव पर काम होगा। जालान नगर...