धनबाद, सितम्बर 11 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। त्योहारी मौसम की आहट के साथ पुलिस भी कमर कस रही है। एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को सभी थाना और ओपी प्रभारी को त्योहारी मौसम के लिए अभी से तैयारी करने का आदेश दिया।

अपराध समीक्षा बैठक पुलिस ऑफिस में हुई अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की समीक्षा की। बैठक में जिले में अपराध की स्थिति, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंटों के निष्पादन, यातायात नियमों के पालन, चोरी एवं गृहभेदन के मामलों तथा साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर थाना वार विस्तृत चर्चा की गई।

अपराध की स्थिति बताया गया कि अगस्त में 406 नए मामले दर्ज हुए। इसके मुकाबले 450 कांडों का निष्पादन किया गया। अभी जिले में लंबित कांडों की संख्या 17 सौ हैं। उन्होंने प्रभारियों से दो महीने म...