धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: तोपचांची, प्रतिनिधि। तोपचांची बाजार स्थित तोपचांची जांच घर को गुरुवार को पीसीपीएनडीटी एक्ट के मानकों का पालन नहीं करने के आरोप में जिला दंडाधिकारी नारायणा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सील कर दिया। टीम ने जांच घर में रखी मशीनों को भी सील किया। निरीक्षण के दौरान जांच घर में कमरे के अनुचित विभाजन, परिसर में गंदगी और शौचालय की खराब स्थिति समेत कई खामियां पाई गईं। जिला दंडाधिकारी नारायणा ने बताया कि मार्च 2026 में जांच घर संचालक रतीलाल साव को पीसीपीएनडीटी एक्ट के मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया। संचालक की ओर से कार्यालय में जमा कराई गई रिपोर्ट की 16 अक्टूबर को समीक्षा की गई। इसके बाद धनबाद उपायुक्त ने जांच घर को सील करने का आदेश दिया।...