Dhanbad News: तोपचांची में कुत्तों का कहर, पांच लोगों को एक साथ काटा
धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: तोपचांची क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। बुधवार को कुत्तों ने एक साथ पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के हमले में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया और एंटी रेबीज वैक्सीन दी। लगातार बढ़ रहे कुत्तों के हमलों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गयी है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगायी जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.