धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेलमच्चो में गुरुवार को झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से विद्यार्थियों के बीच नि:शुल्क साइकिल का वितरण लोहापट्टी पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला सिंह, शिक्षक रवि कुमार महतो, उत्तम गोस्वामी, शीला देवी, वार्ड सदस्य गुजरी देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आदि मौजूद थे। वहीं इधर राजकीयकृत मवि मुरलीडीह में भी विद्यार्थियों के बीच नि:शुल्क साइकिल का वितरण छत्रुटांड़ पंचायत की मुखिया नंदनी कुमारी व मुखिया प्रतिनिधि दिनेश कुमार प्रमाणिक ने किया। मौके पर दिनेश कुमार प्रमाणिक, गोपाल महतो, गुंजालाल, शायरा बानो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...