धनबाद, अक्टूबर 18 -- Dhanbad News: तेलमच्चो के रामनगर गढ़ में श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। शनिवार को सांसद ढुलू महतो ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और चुनरी भेंट कर सांसद को सम्मानित किया। वहीं, पूजा के आचार्य ने उनके माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना से सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Palamu News: जनादेश का सम्मान ही लोकतंत्र की असली पहचान : विष्णु दयाल राम य...