Dhanbad News: तेलमच्चो में जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगाया आरोप
धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: महुदा। तेलमच्चो गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। नसीम अंसारी ने महुदा थाना प्रभारी को आवेदन देकर जबरन कब्जे, बुजुर्ग मां के साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार 21 अक्तूबर को शाम करीब चार बजे मुबारक अंसारी, हसीदा खातून, इमरान अंसारी और इंजमामुल हक जेसीबी लेकर पारिवारिक जमीन पर पहुंचे और कब्जे का प्रयास किया। विरोध करने पर नसीम की मां सफातन बीबी के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई। नसीम और उनके बेटे को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। वहीं मुबारक अंसारी ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उनका परिवार कई दशकों से उक्त जमीन पर खेती करता आ रहा है और उनके पास इसके कागजात भी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.