Dhanbad News: तेतुलमारी में लिफ्टरों व ट्रांसपोर्टरों का प्रदर्शन
धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: तेतुलमारी कोलियरी के लिफ्टरों व ट्रांसपोर्टरों ने अपने सहयोगियों के साथ शनिवार को चेकपोस्ट के समीप कोलियरी के एजेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि एजेंट द्वारा लिफ्टरों व ट्रांसपोर्टरो के खिलाफ भेदभाव की नीति अपनायी जा रही है। वाहन को डंप से निकलने का समय कम दिया जाता है। इससे वाहन चालकों व मालिक के साथ ट्रांसपोर्टर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं कराया गया, तो वे जोरदार आंदोलन को बाध्य होंगे। मौके पर बिनोद मल्लाह, भीम पासवान, सुधीर सिंह, नागेन्द्र सिंह, लव सिंह, शौरभ सिंह, बिनोद सिंह, शंभू यादव, राकेश सिंह, राहुल सिंह मनोज मल्लाह, फेकू निषाद, रामचंद्र प्रसाद, लव सिंह, सुधीर सिंह, राहुल मल्लाह, गोपी कुमार, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.