धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: तेतुलमारी के चंदौर बांध में सोमवार को आराध्या ब्यूटी पार्लर, मेकअप स्टूडियो व एकेडमी का उद्घाटन समर्पण एक नेक पहल संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दीपेश चौहान ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर पंकज चौरसिया और उनकी पत्नी को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि यहां ब्राइडल मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर, नेल सर्विसेज सहित सौंदर्य से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मौके पर शिवम चौधरी, धीरज सिंह, सोनू चौहान सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...