धनबाद, अगस्त 15 -- Dhanbad News: भाजपा तेतुलमारी मंडल के समर्थकों ने शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष असीम दत्ता के नेतृत्व में वैभव तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा ईस्ट बसुरिया की रेंगुनी से बौआकला, मोहलीडीह तेतुलमारी स्टेशन रोड होते हुए तेतुलमारी पांडेडीह बाजार पहुंची। सुभाष चौक के समीप नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के पश्चात यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार, तेतुलमारी मंडल अध्यक्ष असीम कुमार दत्ता, विकास महतो, अजय कुमार सिंह, सुरेश महतो, अशोक ठाकुर, रमेश महतो, झरि महतो, प्रदीप वर्मा, आरके चौधरी, संजीत सिंह, अजय साहनी, दीपेश दत्ता, मनोज सिंह, सुरेश किस्कू आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: भाजपा समर्थकों ने तिरंगा यात्रा निकाली यह भी पढ़ें- Dumka News: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा...