Dhanbad News: तेतुलमारी कोल डंप की जर्जर सड़क मरम्मत की मांग
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: तेतुलमारी कोल डंप के असंगठित मजदूरों की बैठक गुरुवार को डंप के समीप संघ के अध्यक्ष सह नगरीकला दक्षिण पंचायत के मुखिया अशोक ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें डंप तक जाने वाली जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग प्रबंधन से करने का निर्णय लिया गया। मजदूरों ने इस संबंध में सिजुआ जीएम को पत्र देने पर सहमति जताई। अशोक ठाकुर ने कहा कि डंप व कांटा घर तक जाने वाली सड़क जर्जर हो जाने से ट्रकों के आवागमन में परेशानी हो रही है। कुछ तथाकथित लोग साजिश के तहत सड़क मरम्मत व निर्माण का विरोध कर रहे हैं। इसी विवाद को लेकर असंगठित मजदूर नेता के घर मारपीट की घटना भी हुई है। उचित रास्ता नहीं मिलने से सैकड़ों मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मजदूरों ने कहा कि ट्रक डंप तक नहीं पहुंचेंगे तो लदाई का काम प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.