धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: धनबाद। बलियापुर रोड स्थित सुबाला हाइलैंड दुर्गा मंदिर परिसर में सावन झूला महोत्सव पर 21 से 28 अगस्त तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा सुरेंद्र हरिदास जी के सानिध्य में होगी। 29 अगस्त को महाप्रसाद भंडारा होगा। आयोजकों ने बताया कि कथा से पूर्व तुलसी कलश नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों के बीच निकलने वाली शोभायात्रा सुबाला हाइलैंड दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू होकर बालाजी पेट्रोल पंप, बालाजी अपार्टमेंट फेस-1 और फेस-2 होते हुए तालाब पहुंचेगी, जहां कलश में जल भरा जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु कथा पंडाल पहुंचेंगे। मुख्य यजमान रामरतन जैन, उनकी पत्नी उर्मिला जैन, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार साहू और आरके सिन्हा सहित क्षेत्रवासियों के सहयोग से कार्यक्रम होगा।

ह...