Dhanbad News: तीसरी बार निकला बलियापुर-पतलाबाड़ी पथ पर पुल का टेंडर
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। बलियापुर-पतलाबाड़ी पथ पर लंबे समय से जर्जर पड़े लोकल नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की कवायद एक बार फिर शुरू हुई है। पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल धनबाद की ओर से इस पुल के निर्माण के लिए तीसरी बार निविदा जारी की गई है। पुल के साथ एप्रोच रोड का भी निर्माण किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए करीब 2 करोड़ 73 लाख 19 हजार 121 रुपये की अनुमानित राशि तय की है। निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि 10 माह निर्धारित की गई है।
पुल टूटने से बढ़ा वाहनों का दबाव स्थानीय लोगों के अनुसार, लोकल नाला पर पुल के टूट जाने के बाद बलियापुर-पतलाबाड़ी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। खासकर सिंदरी क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े बड़े वाहनों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। बड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.