Dhanbad News: तीन माह बाद बुदौरा कॉलोनी में पेयजल संकट दूर
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: बीसीसीएल की बुदौरा श्रमिक आवासीय कॉलोनी और आसपास के इलाकों में तीन माह से जारी पेयजल संकट गुरुवार को दूर होता दिखा। विधायक शत्रुघ्न महतो ने 750 केवीए के ट्रांसफार्मर और 150 एचपी की मोटर का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इससे सैकड़ों कॉलोनीवासियों और ग्रामीणों को राहत मिली। कॉलोनी में पहले से लगे 500 केवीए के ट्रांसफार्मर और 120 एचपी की मोटर में तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति पूरी तरह ठप थी। नई मोटर और ट्रांसफार्मर चालू होने से निर्बाध जलापूर्ति की उम्मीद है। मौके पर समाजसेवी जयप्रकाश यादव ने विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि दिलीप विश्वकर्मा, कमलेश ओझा, राजकुमार यादव और सुरेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.