Dhanbad News: तीन दिनों से सड़क पर बह रहा पानी, डेढ़ हजार परिवार परेशान
धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। पीएचईडी, नगर निगम के संबंधित अधिकारियों व राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की चहारदीवारी निर्माण के संवेदक की उदासीनता के कारण लाखों गैलेन पेयजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। इधर, डेढ़ हजार परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित बिजली सब-स्टेशन व पांडरपाला के बीच पुलिया के समीप कॉलेज की चहारदीवारी निर्माण के दौरान संवेदक की जेसीबी मशीन से बीते शुक्रवार को जलापूर्ति की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण लाखों गैलेन पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। विधायक राज सिन्हा के प्रतिनिधि पंकज ने पीएचईडी व नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अबतक क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ठीक नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: मौलागंज में पाइप फूटने से बर्बाद हो रहा पानी वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.