धनबाद, जुलाई 4 -- Dhanbad News: डिगवाडीह विद्युत सब स्टेशन से परघाबाद बस्ती और छठ तालाब नीचे बस्ती आदि क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इस उमस भरी भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। विभाग की लापरवाही से नाराज होकर शुक्रवार शाम बड़ी संख्या में आक्रोशित महिलाओं ने नूनूडीह स्थित एसडीओ कार्यालय के पास विद्युत कंट्रोल रूम पर विरोध-प्रदर्शन किया और वहीं धरने पर बैठ गईं। महिलाओं ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनके क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होगी, तब तक वे कंट्रोल रूम से नहीं हटेंगी और धरना जारी रखेंगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: बिजली-उमस ने बढ़ाई बेचैनी, बिजली की आंख-मिचौनी से हलकान हुआ कटिहार बाद में प्रबंधन ने आश्वासन दिया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सोमा देवी, तृप्ति चटर्जी, ...