Dhanbad News: तीन दारोगा बने इंस्पेक्टर, सिपाही का एएसआई में प्रमोशन
धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: जिले के तीन सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को आउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी गई। पुलिस विभाग ने इनके बेहतर कार्य और अदम्य साहस को देखते हुए पदोन्नति प्रदान कर इनके योगदान को सम्मानित किया। पदोन्नति पाने वाले तीन सब इंस्पेक्टर में 2005 बैच के सदानंद सिंह, 2018 बैच के प्रभात रंजन राय और अर्जुन कुमार सिंह शामिल हैं। तीनों को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया। वहीं वर्ष 2009 में बहाल सिपाही नवनीत नवल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए एएसआई के पद पर पदोन्नति दी गई। एसएसपी कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार और ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने प्रमोशन पाने वाले पुलिस अफसरों को बैज लगाकर नई जिम्मेवारी के लिए सम्मानित किया। एसएसपी ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रमोशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.