धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: धनबाद। जनजातीय युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में पहल करते हुए आईआईटी धनबाद की ओर से झारखंड के तीन एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल के छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ईएमआरएस तमाड़ (रांची), ईएमआरएस बसिया (गुमला) और ईएमआरएस कुजरा (लोहरदगा) के कक्षा 10 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को प्रोग्रामिंग, एडवांस एक्सेल सहित विभिन्न डिजिटल टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में लाइव डेमो, हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल और इंटरएक्टिव सत्रों के माध्यम से छात्रों की तकनीकी समझ और डिजिटल दक्षता विकसित की जा रही है। यह भी पढ़ें- स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी धनबाद और आई-हब स्टार्टअप झारखंड में एमओयू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...