Dhanbad News: तिलाटांड़ सब स्टेशन में बदला जाएगा ट्रांसफॉर्मर
धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: तिलाटांड़ पावर हाउस में पांच एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर की जगह 10 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जाएगा। इसको लेकर 14 से 17 जुलाई तक सोनारडीह एवं बासजोड़ा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रोटेशन के आधार पर विद्युत आपूर्ति होगी। उक्त जानकारी विद्युत विभाग के एसडीओ ने दी। बताया कि श्यामडीह, गोपालपुर, फुलवार, लेडीडुमर, दरिदा, झींझीपहाड़ी, लश्करीटांड़, काको, जमुआटांड़, ढांगी, छड़ीदारडीह, खमारगोड़ा, छाताबाद, राजबाड़ी, कलाली फाटक, रामपूजन नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में रोटेशन के आधार पर बिजली दी जाएगी। कार्य पूरा होने के बाद नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: विभिन्न इलाकों में आज 6 घंटे बाधित रहेगी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.