धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: निचितपुर टाउनशिप में गुरुवार को भाजपा तेतुलमारी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष असीम दत्ता की अध्यक्षता में हुई। संचालन महामंत्री संजीत सिंह ने किया। बैठक में ग्रामीण जिला महामंत्री सह टुंडी विधानसभा प्रत्याशी विकास महतो व ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष गीता बेसरा मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समाजसेवा और जनआंदोलनों पर चर्चा हुई। प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार संत शिरोमणि रविदास जी के कलश को मंडल के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में भ्रमण कराने तथा तिरंगा यात्रा के आयोजन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही बूथ कमेटियों को सशक्त बनाने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नावाडीह में भाजपा मंडल की मासिक बैठक, बूथ सशक्तीकरण और तिरंगा यात्र...