Dhanbad News: तालाब में नहाने गई 13 वर्षीय किशोरी डूबी, गोताखोरों से तलाश जारी
धनबाद, सितम्बर 26 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। झींझीपहाड़ी बस्ती स्थित बूढ़ानाथ बाबा मंदिर के तालाब में शुक्रवार शाम नहाने के दौरान करीब 13 वर्षीय शीतल कुमारी डूब गई। घटना के बाद उसकी फुफेरी बहन प्रिया कुमारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और तालाब में तलाश शुरू की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। झींझीपहाड़ी बस्ती निवासी दैनिक मजदूर लाल मोहन कर्मकार की पुत्री शीतल शाम करीब चार बजे रिश्तेदारों के साथ तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान तेज बारिश के बीच पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। सूचना पर रामकनाली ओपी प्रभारी आलिशा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। तेतुलमारी समेत आसपास के क्षेत्रों से गोताखोरों को बुलाया गया है। जाल के सहारे भी तलाश की जा रही है। तालाब के समीप रोशनी की व्यवस्था की जा रही है, देर शाम तक खोजबीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.