धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: पुटकी, प्रतिनिधि । पुटकी थाना क्षेत्र के शिवशंकर नगर तालाब में डूबने से पुटकी प्रेम नगर निवासी संजीत वर्मा (18 वर्ष) की मौत हो गई। बताया जाता है कि संजीत नहाने के लिए तालाब में गया था। जहां गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से खोजबीन की, मगर डूबे युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद पुटकी पुलिस ने मुनीडीह के भटिंडा से गोताखोरों का एक दल क़ो बुलाया, जिसके बाद गोताखोरों ने महज़ कुछ ही देर के में संजीत का शव पानी से निकाल लिया गया। घटना रविवार दिन की है। घटना के मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...