Dhanbad News: तलवारबाजी में मामला दर्ज, चार नामजद
धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: सेन्द्रा पांच नंबर में हुई तलवारबाजी की घटना में लोयाबाद थाना पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गंभीर रूप से घायल विक्रम दास के पिता अमृत दास की लिखित शिकायत पर पुलिस ने विशाल दास, सागर दास, हरी दास व अभिषेक उर्फ डेंगा को नामजद आरोपी बनाया है। जानकारी के अनुसार 4 जुलाई को सेन्द्रा पांच नंबर में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है तलवार से हमला कर विक्रम दास को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और सिर की हड्डी टूट गई। घटना के बाद घायल विक्रम को पहले स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां वह इलाजरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.