Dhanbad News: तय रूट से निकलेगा ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस
धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: झरिया कोयलांचल क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह चाक-चौबंद है। इसी सिलसिले में मंगलवार को झरिया, जोड़ापोखर और पाथरडीह थानों में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाने की अपीलशांति समिति की बैठकें झरिया थाने में अंचलाधिकारी मनोज कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार ने क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के सदर और सेक्रेटरी के साथ बैठक की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से, पैदल और केवल निर्धारित रूट से ही निकाला जाएगा। त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.