धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: धनबाद। तथागत टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज धनबाद में गुरुवार को पानी की हर बूंद को बचाने का अभियान के तहत परिचर्चा, पोस्टर, स्लोगन, युवा संवाद समेत अन्य गतिविधियों का आयोजन हुआ। कॉलेज सचिव डॉ अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जल संचयन व जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर कॉलेज अध्यक्ष मीना रानी प्रसाद, प्राचार्य डॉ उदय कुमार शर्मा, मेरी रोज सरिता डुंगडुंग, डॉ ललन कुमार, जितेन्द्र प्रसाद साव, डॉ उषा ओझा, करण किशोर महतो, प्रवीण कुमार मंडल, सुषमा रानी समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...