धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: झारखंड शिक्षा विभाग के पीएमयू पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण मध्य विद्यालय एग्यारकुंड के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक प्रमोद कुमार झा की पेंशन शुरू नहीं हो सकी है। पोर्टल पर पेंशन प्रपत्र ऑनलाइन दर्ज न होने की वजह से महालेखाकार कार्यालय, रांची ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय धनबाद द्वारा भेजे गए प्रपत्र वापस लौटा दिए हैं। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में कई बार लिखित आवेदन देने पर पोर्टल की तकनीकी समस्या दूर होने के बाद प्रविष्टि करने की बात कही गई। बीते 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए प्रमोद कुमार झा ने आर्थिक संकट का हवाला देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक धनबाद और उच्चाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर पोर्टल की खामी दूर करने और शीघ्र पेंशन व अन्य लाभों के भुगतान की मांग...