धनबाद, सितम्बर 28 -- Dhanbad News: धनबाद। तकनीकी खराबी के कारण रविवार को सरायढेला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। सुबह करीब 6 बजे से 10 बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद भी दिनभर बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। लगातार बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरायढेला के लोहरकुल्ही, आनंद नगर और सुभाष नगर समेत आसपास के इलाकों में इसका असर रहा। सुबह चार घंटे तक बिजली नहीं रहने से घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं, दिनभर बार-बार बिजली आने-जाने से लोग परेशान रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के बाद क्षेत्र में तकनीकी खराबी की समस्या बढ़ गई है। लोगों ने बिजली विभाग से फॉल्ट को स्थायी रूप से दुरुस्त कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...