Dhanbad News: तकनीकी खराबी से कई इलाकों में दिनभर गुल रही बिजली
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: धनबाद। तकनीकी खराबी से शहर के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली गुल रही। लोहरकुल्ही, पुलिस लाइन, जेसी मल्लिक रोड और हीरापुर समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से रात तक बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। बार-बार बिजली कटने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में सुबह करीब सात बजे से बिजली गुल रही और रुक-रुककर आपूर्ति बहाल होती रही। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे बिजली आने पर लोगों को राहत मिली। हालांकि, कुछ देर बाद फिर बिजली कटने से परेशानी बढ़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.