Dhanbad News: ढुलू समर्थकों ने कोयला अधिकारी से की धक्का-मुक्की व कर्मी को पीटा
धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News: पुटकी, प्रतिनिधि । 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो के समर्थक व अरलगड़िया पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य रुपेश पासवान ने अपने समर्थकों के साथ पुटकी बलिहारी एरिया कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर जमकर हंगामा किया। आंदोलनकारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) अभिषेक राय के साथ धक्का-मुक्की तथा कोलकर्मी व जनता श्रमिक संघ के क्षेत्रीय सचिव सूर्यदेव चौधरी से मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर सीआईएसएफ के जवानों के साथ पुटकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जाता है कि आंदोलनकारी रुपेश पासवान और राकेश सिंह सुबह करीब साढ़े आठ बजे पीबी एरिया कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। सूचना पर क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) अभिषेक राय आंदोलनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.