Dhanbad News: ढुलू महतो सहित अन्य पर आरोप तय नहीं
धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रतिनिधि। राजगंज के एक फैक्ट्री संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में सांसद ढुलू महतो सहित अन्य पर बुधवार को आरोप तय नहीं हो सका। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ललन किशोर प्रसाद ने अदालत को बताया कि उन्होंने ट्रायल कोर्ट के आदेश को सेशन कोर्ट में चुनौती दी है, इसलिए उन्हें समय दिया जाए। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित कर दी है। इस मामले में पुलिस ने ढुलू महतो, संटू महतो, आनंद शर्मा, सुखदेव महतो, केदार यादव, कमल कुमार पांडेय व रामेश्वर महतो के विरुद्ध राजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.