धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। गया पुल चौड़ीकरण और नए आरयूबी निर्माण का बहुप्रतीक्षित काम प्रशासनिक फाइलों और विभागों के बीच आपसी तालमेल की कमी के कारण अधर में लटका हुआ है। तमाम दावों के बावजूद धरातल पर काम ठप है।

निर्माण में देरी की वजह देरी के लिए झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की सुस्ती और संशोधित तकनीकी ड्रॉइंग जिम्मेवार ठहराया जा रहा है। गया पुल चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहे बिजली के खंभों को हटाने के लिए रेलवे, पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) और जेएसईबी के बीच पहले ही सहमति बन चुकी थी। रेलवे ने पोल शिफ्टिंग के लिए आवश्यक राशि का अनुमानित बजट 19 सितंबर 2025 को ही आरसीडी को सौंप दिया था, जिसे जेएसईबी को उपलब्ध कराया जाना था। इसके बावजूद अभी तक बिजली के पोल शिफ्ट करने का काम पूरा नहीं किया गया।

ड्रॉइंग में परिव...