Dhanbad News: डोमनपुर में हादसे में मिनी ट्रक का चालक घायल
धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर स्थित जीटी रोड पर रविवार की दोपहर एक हादसे में मिनी ट्रक का चालक घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मिनी ट्रक संख्या डब्लूबी 19 एच 4659 का चालक राजू पासवान पटना से कुर्सी लोड कर आसनसोल जा रहा था। इसी दौरान डोमनपुर के समीप जीटी रोड पर दिल्ली-कोलकाता लेन में पहले से खड़े एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी ट्रक का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। घटना की सूचना पर आसपास के लोग दौड़े और चालक को बाहर निकाला। राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को इलाज के लिए भेजा। साथ ही जीटी रोड पर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.